welcome

ajmer voice me aapka swagat hai

Tuesday 20 March 2012

53 जोड़ों का विवाह कराया

पहला कदम संस्थान की ओर से आयोजित द्वितीय सर्व-धर्म सामूहिक विवाह समारोह में मात्र एक रूपए में 53 जोड़ों का विवाह कराया गया। पुष्कर रोड स्थित विश्राम स्थली में रविवार को आयोजित सम्मेलन ने साम्प्रदायिकता की मिसाल पेश की। एक ओर पंडितों के मंत्रोच्चार की गंूज रही तो दूसरी ओर काजी ने निकाहनामा पढ़ा। एक ही छत के नीचे हिन्दू, मुस्लिम व सिख समाज के जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर साथ जीने मरने की कसम खाई। समारोह में जिले तथा अन्य राज्यों से आए लोग विवाह के साक्षी बने ओर सभी ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

सुबह 8 बजे दूल्हों की निकासी दरगाह शरीफ के निजाम गेट से प्रारम्भ हुई। यह गंज गुरूद्वारा, सोनीजी की नसियां, आगरा गेट गणेश मंदिर होते हुए, नया बाजार, चूड़ी बाजार से नगर-निगम, आगरा गेट चर्च से सुभाष उद्यान जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान मोती कटला गेट पर दिगम्बर जैन महिला मण्डल सदस्यों ने सभी दूल्हों को तिलक लगाकर नेग के रूपए दिए व पान खिलाया। रास्ते में शहीद भगत सिंह मित्र मण्डल की ओर से मिल्क रोज पिलाकर बारातियों पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद बारात बस से विश्राम स्थली पहंुची। सभी दूल्हों ने तोरण की रस्म के बाद पाणिग्रहण संस्कार में भाग लिया। इसमें हिन्दू समाज के 47 जोड़ों ने फेरे लिए।


पांच जोड़ों का मुस्लिम धर्मानुसार निकाह हुआ। इनके अलावा एक सिख जोड़ा हमसफर बना। शाम को दुल्हनों की विदाई की रस्म हुई। समारोह में विधायक अनिता भदेल, पुष्कर के पूर्व विधायक श्रीगोपाल बाहेती, महापौर कमल बाकोलिया एवं विभिन्न धर्मोü के धर्म गुरू, महंत श्यामसुंदर, शरण देवाचार्य, वाहिद अंगारा, सुखविंदर सिंह, फादर कॉसमॉस शेखावत, फादर जॉर्ज एफ. चाल्र्स, स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री, राहुल सुमन छाबड़ा आदि ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

No comments:

Post a Comment