welcome

ajmer voice me aapka swagat hai

Thursday 9 February 2012

क्या...... इस साल तबाह होगी दुनिया!

पिछले कुछ समय से दुनिया खत्म होने के दिन और तबाही के अलग-अलग कारणों को लेकर अनेक दावे और अनुमान सामने आते रहे हैं। इसी कड़ी में दुनिया की पुरानी सभ्यताओं में एक माया सभ्यता की कालगणना के मुताबिक  साल 2012 भी दुनिया के विनाश की आखिरी घड़ी है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कुदरती घटनाओं से होने वाली तबाही ऐसी बातों को और बल देती है कि क्या वाकई इस साल दुनिया का विनाश हो जाएगा?
दरअसल, ये बातें मन में दहशत, अनिश्चितता, अविश्वास और संदेह ज्यादा पैदा करती है। जबकि इन दावों का पुख्ता आधार नहीं है। इसलिए इस वर्ष या निकट भविष्य में दुनिया की तबाही का कोई दिन निश्चित नहीं कहा जा सकता।

इस संबंध में हिन्दू धर्मग्रंथ श्रीमद्भागवद् में लिखी प्रलय के दौरान होने वाली घटनाएं व हालात भी इन दावों को कमजोर साबित करते है। आप स्वयं भी श्रीमद्भागवत महापुराण में प्रलय से जुड़ी बातों का सार पढ़ अंदाजा लगा सकते हैं कि विनाश के दावों में कितना सच है?

प्रलय का वक्त आने पर सौ साल तक बारिश नहीं होती। अन्न और पानी न होने से अकाल पड़ जाता है। सूर्य की भीषण गर्मी समुद्र, प्राणियों और पृथ्वी का रस सोख लेती है। इसे ही प्रतीक रूप में संकषर्ण भगवान के मुंह से निकलने वाली आग की लपटें बताया गया है। हवा के कारण यह आकाश से लेकर पाताल तक फैलती हैं। 

इस प्रचण्ड ताप और गर्मी से पृथ्वी सहित पूरा ब्रह्माण्ड ही दहकने लगता है। इसके बाद गर्म हवा अनेक सालों तक चलती है। पूरे आसमान में धुंआ और धूल छा जाते हैं। जिसके बाद बने बादल आकाश में मण्डराते हुए फट पड़ते हैं। कई सालों तक भारी बारिश होती है।

इससे ब्रह्माण्ड में समाया सारा संसार जल में डूब जाता है। इस तरह पृथ्वी के गुण, गंध जल में मिल जाते हैं और पृथ्वी तबाह हो जाती है और अंत में जल में ही मिलकर जल रूप हो जाती है।

इस तरह जल, पृथ्वी सहित पंचभूत तत्व जो इस जगत का कारण माने गए हैं एक-दूसरे में समा जाते हैं और मात्र प्रकृति ही शेष रह जाती है।

रोमांटिक फिल्मों से महकेगा फरवरी

फरवरी माह वैलेंटाइन मंथ कहलाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए फरवरी में चार रोमांटिक फिल्में रिलीज की जाएंगी। पहली है करन जौहर की एक मैं और एक तू जिसमें करीना कपूर और इमरान खान रोमांस करेंगे।
 
फिल्म की पूरी शूटिंग लास वेगास में हुई है। फिल्म का इंतजार सभी को है क्योंकि यह जोड़ी नई है और करीना ने इस तरह का किरदार काफी समय से नहीं किया है। इसके बाद आएगी जेनेलिया और रितेश देशमुख अभिनीत ष्तेरे नाल लव हो गयाष्। यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी। इसे लेकर भी काफी चर्चा है क्योंकि इन दोनों ने अपने काफी पुराने रिश्ते पर मुहर इसी फिल्म के दौरान लगाई थी। फरवरी में ये जोड़ी शादी भी कर रही है।

खबरें हैं कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को बिपाशा की फिल्म ष्जोड़ी ब्रेकर्सष् टक्कर देगी। इसमें बिप्स के अपोजिट आर माधवन हैं। यह कॉम्बिनेशन भी फ्रेश है और बिपाशा भी इस तरह की फिल्म पहली बार कर रही हैं। वे कहती हैं ष्यह बहुत क्यूट स्टोरी है। मैं ऐसी और फिल्में करना चाहती हूं।ष् एक्टर प्रतीक बब्बर और उनकी र्यूमर्ड गर्लफ्रेंड एमी जैक्सन की फिल्म ष्एक दीवाना थाष् भी 17 फरवरी को मैदान में उतरेगी। प्रतीक और एमी के रीयल लाइफ रोमांस ने इसे भी काफी पब्लिसिटी दे दी है।

फिल्ममेकर्स लगातार अपनी चतुराई के साक्ष्य दे रहे हैं। दिसंबर में कई फिल्में ऐसी आईं जिनकी ऑडिएंस बच्चे भी थे। इस माह में स्कूलों की छुट्टियां होती हैं। साथ ही त्योहार का वक्त भी था। गर्मी की छुट्टियों में भी इस श्रेणी की फिल्में रिलीज की जाती हैं।

ट्रेड एनालिस्ट अमोद मेहरा कहते हैं ष्यह बात फिल्मकारों की दूरगामी सोच को दर्शाती है। फिल्म की स्क्रिप्ट देखते ही उसकी रिलीज डेट का रफ खाका तो बन ही जाता है। वैसे निर्माता एडवांस में रिलीज डेट की बुकिंग करवाते हैं लेकिन करन की ष्एक मैं और एक तूष् को छोड़कर सभी छोटे बजट की फिल्में हैं। इसलिए यह इत्तेफाक भी हो सकता है।ष्

Friday 3 February 2012

आचार्य शान्तिसागर जी के डाक टिकिट को मंजूरी

बीसवीं सदी के प्रथम दिगम्बर जैनाचार्य परम पूज्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शान्तिसागरजी महाराज पर डाक टिकिट को मंजूरी दी गई है। 

जैन समाज के लिए यह अत्यन्त ही गौरव और फक्र की बात है कि केन्द्र सरकार के डाक महकमें ने आचार्य श्री पर डाक टिकिट को मंजूरी दी है। इसी तरह मुम्बई के एक दिगम्बर जैन मन्दिर पर भी डाट टिकिट को मंजूरी मिली है।
इससे पहले भी अनेक जैन डाक टिकिटों को मंजूरी मिली है जिनमें पावापुरी का जैन मन्दिर तथा भगवान बाहुबली का डाक टिकिट प्रमुख है।